#माननीय_विधायक_श्री_बंधु_तिर्की की अध्यक्षता में बनहोरा स्थित 21 पड़हा सोहराई जतरा मैदान में बनहोरा गांव के पूरे ग्रामीणों के साथ बैठक बुलाई गई, यह बैठक कोरोना काल में social distancing का पालन करते हुए रखा गया। बैठक की शुरुआत विधायक जी के द्वारा किया गया। उसके पश्चात सभी ने अपनी-अपनी राय एवं सुझाव एक-एक कर दिए, कि कैसे एवं किस तरह हम अपनी इस जतरा मैदान को भू-माफिया से बचा सकते हैं। जिसमें भू-माफियाओं की गंदी नजर पड़ी हुई है।
इस बैठक में सभी ग्रामीण ने शपथ लिया एवं भरोसा दिलाया कि इस बनहोरा जतरा मैदान हम लोगों की धार्मिक जगह एवं पूर्वजों की देन है जिसको बचाने के लिए पूरा गांव एक होकर अपना पूरा सहयोग देगा एवं भू-माफियाओं को भगाने के लिए अगर लाठी-डंडा एवं हथियार उठाने की नौबत आए, तो उसके लिए भी पूरा गांव पीछे नहीं हटेंगे जिसका प्राण लिये।
बैठक में चर्च के फादर भी मौजूद थे जिसने लोगों की हौसला ओपजहिर की एवं कहा कि इस मुद्दे को लेकर पूरा गांव अपने पूरी सहभागिता दे रहा है इससे और बड़ी बात क्या हो सकती है। इस मैदान को बचाने में हम सभी चर्च संस्था की ओर से पुर्ण सहयोग रहेगा।
विधायक जी अपने गांव के ग्रामीणों से और भी विभिन्न मुद्दों को लेकर वार्तालाप किये एवं कहा कि आज का समय बहुत खराब है एवं अपने गांव में किसी नए एवं अपरिचित को रेंट के घर मे शरण देने से पहले उनका पूरा डिटेल एवं आधार कार्ड, पहचान पत्र का डिटेल रख ले। एवं इसकी कॉपी थाना को जा कर दे ताकि उनके बारे में उनका सारा डिटेल थाना निकाल सकें। कि उसका सारा डिटेल सत्य या असत्य है।
इस बैठक में पड़ोसी गांव के अगवा-गण भी उपस्थित रहे एवं एक-एक कर इस जतरा मैदान के संबंध में अपनी-अपनी राय एवं सुझाव भी दिये। कि कैसे 21 पड़हा सोहराई जतरा मैदान बनहोरा को बचाया जा सकता है।
विधायक जी ने कोरोना काल को देखते हुए गांव के उन लोगो को याद करते हुए पुरे गांव के साथ मौन प्रार्थना किया जिनकी कोरोना से देहांत हो गई थी।
मौके पर पड़ोसी गांव के अगवा-गण सुनील, राजेश, बुधु, शिवा, गांव के प्रमुख संजय, प्रकाश, संजय, सुनील, अनिल, शिव, गुड्डू, रवि, शशि, राजेश, सुनील, संजय, जीवन, शुभम, चरका, कृष्णा, अल्बिन, मंटू, दीपक, एवं अन्य उपस्थित रहे।



0 Comments